IPS Ajay Pal Sharma vs TMC: बंगाल में IPS पॉल के तैनाती पर जारी है बवाल.. अब TMC नेता ने दिखाए तेवर, कहा, ‘अगर वह ‘सिंघम’ हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं”

IPS Ajay Pal Sharma vs TMC Candidate Jahangir Khan: फाल्टा सीट पर टीएमसी और पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी के बीच विवाद, जहांगीर खान ने ‘सिंघम-पुष्पा’ बयान देकर बढ़ाया तनाव

IPS Ajay Pal Sharma vs TMC: बंगाल में IPS पॉल के तैनाती पर जारी है बवाल.. अब TMC नेता ने दिखाए तेवर, कहा, ‘अगर वह ‘सिंघम’ हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं”

IPS Ajay Pal Sharma vs. TMC Candidate Jahangir Khan || Image- ibc24 News File

Modified Date: April 28, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: April 28, 2026 11:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फाल्टा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार और आईपीएस पर्यवेक्षक में विवाद
  • जहांगीर खान ने खुद को ‘पुष्पा’ और अधिकारी को ‘सिंघम’ बताया
  • चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए पर्यवेक्षक तैनात किया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के क्षेत्र दौरे पर मंगलवार को आपत्ति जताई। (IPS Ajay Pal Sharma vs. TMC Candidate Jahangir Khan) खान ने कहा कि अगर शर्मा “सिंघम” हैं, तो वह “पुष्पा” हैं और किसी भी तरह की धमकी या डराने-धमकाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ECI ने की 95 पर्यवेक्षकों की तैनाती

इसी बीच, तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि शर्मा ने मतदान से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की। इसके विरोध में फाल्टा में प्रदर्शन हुए, जहां समर्थकों ने खान के आवास और चुनाव कार्यालय के बाहर ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अजय पाल शर्मा को उस शिकायत के बाद क्षेत्र में भेजा गया था जिसमें आरोप था कि खान के समर्थक मतदाताओं के पहचान पत्र एकत्र कर उन्हें धमका रहे थे। आयोग ने शर्मा समेत कुल 95 पर्यवेक्षकों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया है।

महुआ मोइत्रा का सोशल मीडिया पर कटाक्ष

शर्मा के दौरे के दौरान उन्होंने कथित तौर पर स्पष्ट किया कि मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि वह सोमवार देर रात खान के आवास पर भी पहुंचे थे, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया। (IPS Ajay Pal Sharma vs. TMC Candidate Jahangir Khan) इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और पर्यवेक्षक की भूमिका पर सवाल उठाए। राज्य सरकार के मंत्रियों और सांसदों ने आरोप लगाया कि शर्मा अपनी सीमा से बाहर जाकर काम कर रहे हैं, जबकि तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए इस पूरे मामले पर टिप्पणी की।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक

गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown