West Bengal Second Phase Voting: पश्चिम बंगाल में कल दूसरे और आखिरी चरण का मतदान.. जानें कितनी सीटों के लिए डाले जायेंगे वोट और कैसी है चुनाव आयोग की तैयारी

West Bengal Second Phase Voting: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान, सुरक्षा कड़ी, 1473 उम्मीदवार मैदान में, चुनाव आयोग सतर्क

West Bengal Second Phase Voting: पश्चिम बंगाल में कल दूसरे और आखिरी चरण का मतदान.. जानें कितनी सीटों के लिए डाले जायेंगे वोट और कैसी है चुनाव आयोग की तैयारी

West Bengal Second Phase Voting | Image- Dailyhunt file

Modified Date: April 28, 2026 / 11:16 pm IST
Published Date: April 28, 2026 10:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान
  • 1473 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी तय
  • सुरक्षा कड़ी, CRPF तैनात, चुनाव आयोग सतर्क

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 142 सीटों के लिए वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है। इसके साथ ही मतदानकर्मी EVM लेकर बूथों पर पहुँच चुके हैं। (West Bengal Second Phase Voting) इस चरण के नतीजों को राज्य की पूरी दिशा और सत्ता के संतुलन को तय करने में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले चरण में हुई बम्पर वोटिंग के बाद जहां विपक्षी दल भाजपा ने जीत का दावा किया हिअ तो वही टीएमसी को तीसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद है। दूसरे चरण के मतदान के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को, सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) ने ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में फ़्लैग मार्च किया।

क्या कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ने?

पश्चिम बंगाल में कल होने वाले दूसरे चरण के मतदान पर मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, “देखिए, हमने हिंसा-मुक्त चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। सब कुछ व्यवस्थित है। सभी सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान कर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। सीएपीएफ भी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। वे सुबह ही पहुंच गए थे। उन्होंने स्थानीय क्षेत्र का भी दौरा किया। सीएपीएफ ने बूथ का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।”

मनोज कुमार अग्रवाल ने आगे कहा, “सुरक्षा बल बाहर तैनात हैं। नागरिक अधिकारी गश्त कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, उनका परीक्षण हो चुका है। नियंत्रण कक्ष के उपकरणों का परीक्षण हो चुका है, सब कुछ व्यवस्थित है। और हम सर्वोत्तम की आशा कर रहे हैं, हमने सभी से सहयोग की अपील की है। ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार अपना वोट डाल सके। और किसी को भी अपना वोट डालने से रोका न जाए।”

1,473 उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में लॉक

गौरतलब है कि, बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। दूसरे चरण में कुल 1,473 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 92.88% मतदान हुआ था। इस बीच, EC ने पुलिस को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टारगेट करने वाले एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। (West Bengal Second Phase Voting) एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, TMC ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के एक BJP सपोर्टर ने बनर्जी का एक अपमानजनक, अश्लील और बहुत आपत्तिजनक कार्टून बनाया था, (West Bengal Second Phase Voting) जिसे बाद में एक फॉर्मल शिकायत के बाद हटा दिया गया। चुनाव प्रचार के आखिरी घंटों में, ममता बनर्जी ने सुकांता सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक 6 km का रोड शो किया। इस रोडशो में भारी भीड़ जुटी।

जारी है बंगाल में चुनावी हिंसा का दौर

उत्तर 24 परगना के भाटपारा में भाजपा उम्मीदवार के आवास के बाहर हुई गोलीबारी में सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। पार्षद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हावड़ा में एक मतदान केंद्र परिसर से आठ देसी बम बरामद किए गए हैं।

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। (West Bengal Second Phase Voting) इनमें पूर्वी बर्धमान से टीएमसी पार्षद नारू गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर पर हमला करने और धमकी देने का आरोप है। (West Bengal Second Phase Voting) अधिकारियों ने राज्य में 510 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध वस्तुएं जब्त की हैं। इनमें 30 करोड़ रुपये नकद, 126.85 करोड़ रुपये मूल्य की 48,000 लीटर शराब, 110.12 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और 58.28 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और चांदी शामिल हैं।

हुगली के गोघाट में टीएमसी सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए, जिससे शीशा टूट गया और उन्हें चोटें आईं। (West Bengal Second Phase Voting) उन्होंने हमले के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया, जबकि भाजपा ने इसे सहानुभूति बटोरने के लिए रचा गया नाटक बताया।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक

गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown