‘संकल्प पत्र’ में किए गए 217 वादों में से 60 पूरे हो चुके हैं: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

‘संकल्प पत्र’ में किए गए 217 वादों में से 60 पूरे हो चुके हैं: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी

‘संकल्प पत्र’ में किए गए 217 वादों में से 60 पूरे हो चुके हैं: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी
Modified Date: February 17, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: February 17, 2026 3:55 pm IST

चंडीगढ़, 17 फरवरी (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय किए गए 217 वादों में से 60 पूरे कर दिए हैं जबकि शेष वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम जारी है।

सैनी ने कहा कि भाजपा जो वादे करती है, वे ‘सिर्फ वादे नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता’ हैं।

सैनी ने कहा, “हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हम अपने वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘संकल्प पत्र’ (चुनावी घोषणापत्र) में किए गए 217 वादों में से 60 पूरे हो चुके हैं जबकि शेष प्रतिबद्धताओं को पूरा किया जा रहा है और 120 वादों पर तेजी से काम जारी है।

सैनी ने कहा, “हमारे ‘संकल्प पत्र’ में सिर्फ वादे नहीं थे बल्कि ‘संकल्प पत्र’ हमारे लिए पवित्र गीता के समान है।”

उन्होंने कहा, “2024 के विधानसभा चुनाव से पहले हमने कहा था कि हमारा लक्ष्य सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और जन कल्याण सुनिश्चित करना है।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्षी दल कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विपरीत, जो अपने वादे पूरे नहीं करते या सरकार के कार्यकाल के अंत में ही कुछ वादे पूरे करते हैं, भाजपा सरकार सत्ता में आते ही प्रमुख वादों को पूरा करती है।

सैनी ने हरियाणा विधानसभा के आगामी बजट सत्र के बारे में कहा कि उन्हें विभिन्न हितधारकों के साथ बजट से पहले की गई 13 बैठकों के दौरान 2,199 सुझाव प्राप्त हुए।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हो रहा है।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में