कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा, कहा- किसानों का सवाल उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा, कहा- किसानों का सवाल उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा, कहा-  किसानों का सवाल उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: December 26, 2020 10:56 am IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ‘गाय बचाओ, किसान बचाओ’ पदयात्रा निकाल रहे पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत किसानों के हित का सवाल उठाने से नहीं रोक सकती।

Read More: एक्टर रजनीकांत के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी खबर, सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कही ये बातें…

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उप्र कांग्रेस के प्रिय सिपाहियों, आप खेती किसानी की दुर्दशा उजागर करने और गौवंश के साथ हो रहे अनाचार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। आप गाय बचाओ किसान बचाओ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती।’’

Read More: गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने दिल्ली पहुंचे करीब 150 सैनिक कोरोना पॉजिटिव, कैंट में किए गए क्वारंटीन- सूत्र

‘गाय बचाओ-किसान बचाओ’ पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शनिवार दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे के करीब अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

Read More: सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"