सवाल आपका है

असम के गोलाघाट में एक व्यक्ति गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

दिफू, 30 सितंबर (भाषा) असम के गोलाघाट जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को जिले के चुंगाजान पुलिस थाने के अंतर्गत नौघाट में अभियान चलाकर एक व्यक्ति को पकड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि उसके पास से चार पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राखल शिल के रूप में हुई है।

मामले की जांच जारी है।

भाषा मनीषा

मनीषा

Exit mobile version