Operation Sindhu: इजराइल-ईरान जंग के बीच भारत पहुंचा 100 से ज्यादा भारतीय छात्रों का जत्था, बोले- ‘हालात बेहद खतरनाक..’
Operation Sindhu: इजराइल-ईरान जंग के बीच भारत पहुंचा 100 से ज्यादा भारतीय छात्रों का जत्था, बोले- ‘हालात बेहद खतरनाक..’

Operation Sindhu/Image Credit: ANI
- ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत पहुंचे 110 भारतीय छात्र
- ईरान और इजराइल जंग के बीच भारतीय छात्रों को लाया गया
- ईरान में हालात बेहद खतरनाक थे और हम डर गए थे: छात्र
Operation Sindhu: नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंधु के तहत 110 भारतीय छात्र भारत पहुंच गए हैं। बता दें कि, ईरान और इजराइल जंग के बीच भारतीय छात्रों को इंडिगो की उड़ान से सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर छात्रों ने बताया कि, भारत सरकार ने हमें सुरक्षित निकाला। ईरान में हालात बेहद खतरनाक थे और हम डर गए थे। सरकार ने अविश्वसनीय कदम उठाया और हमें सरकार पर गर्व है।
Read More: Aaj ka Mausam: मानसून की एंट्री होते ही भीगा पूरा प्रदेश.. आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
ईरान से रेस्क्यू किए गए छात्र यासिर गफ्फार ने कहा कि, "हमने मिसाइलों को गुजरते देखा और रात में तेज आवाजें सुनीं। मैं भारत पहुंचकर खुश हूं। मैंने अपने सपनों को नहीं खोया है। जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान जाएंगे।" वहीं, ईरान से भारत पहुंची छात्रा ग़ज़ल ने बताया, "हमें बहुत खुशी है कि हम वापस आए हैं। भारतीय दूतावास ने हमें बहुत अच्छे से रेस्क्यू किया। हम उनके बहुत आभारी हैं।"
#WATCH ईरान से 110 भारतीय नागरिकों को लेकर विमान दिल्ली पहुंचा।
ईरान से रेस्क्यू किए गए छात्र यासिर गफ्फार ने कहा, "हमने मिसाइलों को गुजरते देखा और रात में तेज आवाजें सुनीं... मैं भारत पहुंचकर खुश हूं... मैंने अपने सपनों को नहीं खोया है। जब हालात ठीक हो जाएंगे तब हम फिर से ईरान… pic.twitter.com/iKMOJHmko7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2025
ईरान से भारत पहुंची मरियम रोज़ ने बताया कि, "भारतीय दूतावास ने हमारे लिए सब कुछ तैयार रखा था। हमें ज्यादा समस्या नहीं हुई। हम तीन दिन से सफर कर रहे हैं इसलिए थक गए हैं।" एक छात्र ने बताया, "वहां के हालात रोज खराब होते जा रहे हैं। खासकर तेहरान में स्थिति बहुत खराब है। वहां से सभी भारतीय छात्रों को निकाला जा रहा है। भारतीय अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। सभी छात्रों को निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।"
Read More: Cyber Fraud: सावधान! सोशल मीडिया पर मशहूर ASP के नाम से हो रही ठगी, लोगों को ऐसे मैसेज भेजकर बना रहे शिकार
एक छात्र ने कहा कि, छात्र अमान अजहर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं अपने परिवार को देखने की खुशी बहुत ज्यादा है। ईरान में हालात बहुत खराब हैं। वहां के लोग भी हमारे जैसे ही हैं; छोटे-छोटे बच्चे भी तकलीफ में हैं। युद्ध अच्छी चीज नहीं है। इंसानियत ही मारी जाती है। " ईरान से निकाले गए एक छात्र की मां ने कहा कि, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी आ गई। मैं चाहती हूं कि सभी के बच्चे वापस आएं। भारत सरकार ने बहुत अच्छा किया। बच्चों को कहीं कोई परेशानी नहीं हुई।"
Read More: Pune Road Accident News: पुणे में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की हुई मौत, मौके मची अफरा-तफरी
बता दें कि, ईरान से निकाले गए ये छात्र मंगलवार को आर्मेनिया पहुंचे थे, जहां उन्हें राजधानी येरेवन के होटलों में ठहराया गया। इसके बाद आज इन्हें कतर के रास्ते भारत लाया गया। इंडिगो की एक फ्लाइट आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट से इन छात्रों को लेकर कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद एक दूसरी फ्लाइट से इन्हें दोहा से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लाया गया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ऑपरेशन सिंधु भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक राहत और बचाव अभियान है, जिसका उद्देश्य ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को वहां के खतरनाक हालात से सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाना था।
Web Title: Operation Sindhu: 110 Indian students reached India under Operation Sindhu

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am