इंफाल, 19 जून (भाषा) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें राज्य में जारी संकट के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओ इबोबी सिंह ने जिरीबाम जिले में हुई हालिया हिंसा का मुद्दा उठाया और राज्यपाल से राजमार्गों पर वाहनों की मुक्त आवाजाही को सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि आवश्यक वस्तुएं हमेशा की तरह उपलब्ध हों।
राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, उइके ने 10 राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं से कहा कि ‘राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने और संकट का स्थायी समाधान करने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं।’’
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष