एसआईआर के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

एसआईआर के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

एसआईआर के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया
Modified Date: July 29, 2025 / 11:18 am IST
Published Date: July 29, 2025 11:18 am IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किए जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

संसद के ‘मकर द्वार’ के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य दलों के सांसद शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने ‘एसआईआर वापस लो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए।

विपक्ष के सांसदों का कहना है कि इस विषय पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में