विपक्षी दल झारखंड और नालसार के प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ एकजुटता दिखाएं: आइसा अध्यक्ष
विपक्षी दल झारखंड और नालसार के प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ एकजुटता दिखाएं: आइसा अध्यक्ष
हैदराबाद, 16 अगस्त (भाषा) ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने रविवार को विपक्षी दलों से हैदराबाद स्थित नालसार विधि विश्वविद्यालय और झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने का आग्रह किया।
नालसार विधि विश्वविद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के किसी भी प्रस्ताव का विरोध किया था।
झारखंड में छात्र ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ के बैनर तले भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
बोरा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, “सांसदों का काम संसद में उन मुद्दों को उठाना है, जिन्हें देश के लोग पहले से ही उठा रहे हैं। यह देखकर अच्छा लगा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के दौरान विपक्षी दल और ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों ने यह काम किया। लेकिन मैं इन सभी राजनीतिक दलों से अपील करूंगी कि उन्होंने जिस तरह हमारे साथ एकजुटता दिखाई, उसी तरह झारखंड के छात्रों, नालसार विधि विश्वविद्यालय और अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएलयू) के छात्रों के साथ भी एकजुटता दिखाएं।”
हैदराबाद स्थित ईएफएलयू के परिसर में 14 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम सात छात्र घायल हो गए। इस संबंध में मामले भी दर्ज किए गए।
भाषा प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


