ओएसएम मामला: संसदीय समिति ने शिक्षा मंत्रालय, सीबीएसई के अधिकारियों को तलब किया

ओएसएम मामला: संसदीय समिति ने शिक्षा मंत्रालय, सीबीएसई के अधिकारियों को तलब किया

ओएसएम मामला: संसदीय समिति ने शिक्षा मंत्रालय, सीबीएसई के अधिकारियों को तलब किया
Modified Date: May 26, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: May 26, 2026 7:19 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) संसद की एक समिति ने 12वीं कक्षा की परीक्षा की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली की प्रक्रिया के कारण छात्रों को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में विचार के लिए आगामी दो जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के अधिकारियों को तलब किया है।

राज्यसभा सचिवालय के नोटिस में कहा गया है कि शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल पर संसदीय स्थायी समिति कक्षा 9 और 10 में त्रि-भाषा फॉर्मूले के कार्यान्वयन पर भी चर्चा करेगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अध्यक्ष राहुल सिंह को 2 जून को बैठक के लिए बुलाया है।

बैठक के एजेंडे में ‘‘12वीं कक्षा की परीक्षाओं में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के उपयोग और इसके परिणामस्वरूप छात्रों को पेश आने वाले मुद्दों’ की समीक्षा शामिल है।’’

नोटिस के अनुसार, समिति ‘‘कक्षा 9 और 10 में तीन भाषाओं के फॉर्मूला के आवेदन’’ पर भी चर्चा करेगा।

सीबीएसई को हाल ही में 12वीं कक्षा के परिणामों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों और अन्य मुद्दों पर छात्रों और अभिभावकों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

आगामी एक जुलाई से कक्षा 9 के छात्रों के लिए कम से कम दो मूल भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य किया गया है।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में