संघर्ष के बीच 1,150 से अधिक भारतीय सीमा मार्ग से ईरान से बाहर निकले: विदेश मंत्रालय

संघर्ष के बीच 1,150 से अधिक भारतीय सीमा मार्ग से ईरान से बाहर निकले: विदेश मंत्रालय

संघर्ष के बीच 1,150 से अधिक भारतीय सीमा मार्ग से ईरान से बाहर निकले: विदेश मंत्रालय
Modified Date: April 1, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: April 1, 2026 11:05 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 1,150 से अधिक भारतीय नागरिक आर्मेनिया और अजरबैजान की जमीनी सीमा चौकियों के रास्ते ईरान छोड़ चुके हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए हमलों में तीन भारतीय घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘तेहरान स्थित हमारे दूतावास ने 818 छात्रों सहित 1,171 भारतीय नागरिकों को ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान की सीमाओं के रास्ते बाहर निकलने में सहायता प्रदान की है। वहां से हमारे नागरिक वापस भारत आ रहे हैं।’’

जायसवाल ने बताया कि 977 भारतीय नागरिक ईरान से आर्मेनिया और 194 अजरबैजान में दाखिल हुए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरानी ठिकानों पर किए गए हमलों के साथ संघर्ष शुरू होने के समय छात्रों सहित लगभग 9,000 भारतीय ईरान में मौजूद थे।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने बताया कि मंगलवार को दुबई में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया, ‘‘उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से एक को छुट्टी दे दी गई।’’

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अब तक आठ भारतीय नागरिक मारे जा चुके हैं। इस सप्ताह कुवैत में बिजली और जल उपचार संयंत्र पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।

भाषा आशीष अमित

अमित


लेखक के बारे में