चंडीगढ़, 14 जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक खेत से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवान सुबह मबोके गांव के बाहरी क्षेत्र में तलाश अभियान चला रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें खेत में काले रंग का एक बैग मिला जिसमें करीब 2.60 किलोग्राम वजन के हेरोइन के तीन पैकेट थे।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा