चंडीगढ़, 24 जुलाई (भाषा) पंजाब में तरन तारन जिले के एक गांव में खेत से तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन के जरिए हेरोइन को गिराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम राजोके गांव में एक तलाशी अभियान के दौरान पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को हेरोइन का करीब 3.7 किलोग्राम वजन का पैकेट मिला।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा अभिषेक नेत्रपाल
नेत्रपाल