पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

Ads

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

  •  
  • Publish Date - March 18, 2024 / 11:40 AM IST,
    Updated On - March 18, 2024 / 11:40 AM IST

चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) पंजाब के तरन तारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में करीब 12:05 बजे तरन तारन के सीमावर्ती इलाके से एक काले रंग का बैग बरामद किया।

उन्होंने बताया कि बैग की तलाशी लेने पर हेरोइन के छह पैकेट मिले। उनका वजन 3.306 किलोग्राम था।

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा