कच्छ इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन ढेर, भारतीय सीमा में कर रहा था जासूसी
कच्छ इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन ढेर, भारतीय सीमा में कर रहा था जासूसी
नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने नष्ट कर दिया है। ये संदिग्ध ड्रोन भारतीय सीमा इलाके में घुस आया था। आपका बतादें भारतीय सेना ने आज तड़के सुबह साढ़े तीन पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हवाई हमला क किया है। 12 मिराज विमानों ने बालाकोट, मुजफ्फराबाद, चकोटी में जैश के आतंकी अड्डों और लॉन्च पैडों को तबाह किया है।
पढ़ें-भारत की बड़ी कार्रवाई, जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम, 200 से 300
इस कार्रवाई में दो सौ से तीन सौ आतंकियों की मारे जाने की खबर है। भारतीय वायुसेना ने बीस मिनट में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और सकुशल वापस लौट आए। पाकिस्तान ने भी बयान दिया है कि भारतीय विमान ने पाकिस्तान में घुसपैठ की, हम कुछ कार्रवाई कर पाते इससे पहले वे वापस लौट गए। हमें कोई मौका नहीं मिला।
पढ़ें-राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को किया सैल्यूट, सिंधिया ने सैनिकों के
आपको बतादें पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को जवाब दिया है।
वायुसेना के विमानों ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए। उन्होंने साथ ही बताया कि इस हमले में करीब 200-300 आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर रखा गया है।

Facebook


