Pakistani Spy In Haryana: पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस…ऑपरेशन सिंदूर और सेना की जानकारी भेजने का लगा आरोप, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
Pakistani Spy In Haryana: पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस…ऑपरेशन सिंदूर और सेना की जानकारी भेजने का लगा आरोप, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Pakistani Spy In Haryana/ Image Credit: IBC24
- कैथल से पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस
- युवक की पहचान 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
- ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़ी जानकारी साझा की थी।
कैथल। Pakistani Spy In Haryana: भारत पाकिस्तान तनाव के बाद हर तरफ देखने को मिले। इस बीच हरियाणा के कैथल से जासूसी करने और पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जिस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप है। कैथल जिले की एसपी, आईपीएस आस्था मोदी ने इसकी जानकारी दी।
बताया गया कि, वह पिछले साल नवंबर में करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गया था। वहीं वह पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर के संपर्क में आया और इसके बाद वह भारत के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान को खुफिया सूचनाएं भेजने लगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देवेंद्र सिंह को पहले 13 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध हथियारों से संबंधित एक पोस्ट के चलते हिरासत में लिया गया था।
वहीं इस मामले में कैथल के डीएसपी बीरभान ने कहा, "उसने हथियारों के साथ एक पोस्ट साझा की थी, जिसके आधार पर हमारे स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ ने उसे हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान गया था, पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में आया था और बाद में आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आया था। उसने झांसी जिले से ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़ी जानकारी साझा की थी। नतीजतन, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और देशद्रोह के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके पास से बरामद उपकरणों की हमारे साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा गहन जांच की जा रही है।"
Pakistani Spy In Haryana: बता दें कि, आरोपी देवेंद्र सिंह ढिल्लों पटियाला के खालसा कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस का छात्र है। उसके पिता खेतीबाड़ी से जुड़े हैं. नवंबर 2024 में वो करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से ननकाना साहिब की धार्मिक यात्रा पर गया था। इस दौरान वह कुछ लोगों ने उसे हनीट्रैप में फंसाया। वहीं एक लड़की के माध्यम से उसका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ा और वह जासूसी के जाल में फंस गया।
Haryana: Kaithal Police arrested Devendra Singh for spying for Pakistan via Kartarpur Corridor. He shared military info and received money; further investigation and remand are underway
Kaithal DSP Birbhan says, "He had shared a post with weapons, based on which our Special… pic.twitter.com/07BR7ok971
— IANS (@ians_india) May 17, 2025
हरियाणा में पकड़ा गया एक और पाकिस्तान का जासूस, फोटो-सूचनाएं पाकिस्तान से करता था शेयर...#Haryana | #Pakistan | #LatestUpdates pic.twitter.com/54pTtn2Z2g
— IBC24 News (@IBC24News) May 17, 2025
लेखक के बारे में
Web Title: Pakistani spy caught, accused of sending information about Operation Sindoor and Army

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm