चेन्नई में राजग के लिए वोट मांगेंगे पलानीस्वामी

चेन्नई में राजग के लिए वोट मांगेंगे पलानीस्वामी

चेन्नई में राजग के लिए वोट मांगेंगे पलानीस्वामी
Modified Date: March 24, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: March 24, 2026 5:18 pm IST

चेन्नई, 24 मार्च (भाषा) ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ई. के. पलानीस्वामी 25 मार्च से तीन दिनों तक चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अन्नाद्रमुक ने बताया कि पलानीस्वामी बुधवार को चेन्नई के मायलापुर में भी चुनाव प्रचार करेंगे।

अन्नाद्रमुक ने बताया कि पलानीस्वामी 27 मार्च को अलंदूर और उपनगरीय तांबरम में क्रमशः अन्नाद्रमुक और उसके सहयोगियों के लिए वोट मांगेंगे। वह 28 मार्च को उत्तर चेन्नई के आरके नगर और तिरुवोत्रियूर क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पलानीस्वामी 29 मार्च को कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली जिलों का दौरा करेंगे और अगले दिन उनका चुनाव प्रचार तेनकासी और थूथुकुडी जिलों में होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 31 मार्च को, अन्नाद्रमुक प्रमुख विरुधुनगर और रामनाथपुरम जिलों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए वोट मांगेंगे। एक अप्रैल को, पलानीस्वामी अपना चुनाव प्रचार शिवगंगा और पुदुकोट्टई जिलों पर केंद्रित करेंगे।

पलानीस्वामी प्रमुख ने जुलाई 2025 में कोयंबटूर में अपना ‘मक्कलाई कप्पोम तमिलगाथाई मीटपोम’ (आइए लोगों की रक्षा करें, तमिलनाडु को पुनः समृद्ध बनाएं) अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्होंने द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया था।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में