मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार
Modified Date: September 14, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: September 14, 2026 4:19 pm IST

नोएडा, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित तौर पर बंधक बना लिया और उसे छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पंडित को दोबारा पूजा कराने के बहाने जौनपुर बुलाया और वहां एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोपियों का कहना था कि पंडित द्वारा कराए गए धार्मिक अनुष्ठान के बावजूद उनकी मनोकामना पूरी नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूजा में खर्च हुए एक लाख रुपये वापस मांगे और ऐसा न करने पर पंडित को मार डालने की धमकी दी।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता अनिल तिवारी पुरोहित हैं और सर्फाबाद गांव में रहते हैं।

शिकायत के अनुसार, तिवारी ने कुछ समय पहले जौनपुर निवासी आशीष और प्रवेश के यहां धार्मिक अनुष्ठान कराया था। मनोकामना पूरी नहीं होने पर दोनों ने उन्हें एक और पूजा कराने के बहाने जौनपुर बुलाया और कथित तौर पर बंधक बना लिया।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और पंडित के बेटे से उन्हें फिरौती की रकम लेने के लिए नोएडा बुलाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जौनपुर से पंडित को लेकर नोएडा पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें सर्फाबाद गांव के पास से बीती रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"