पठानकोट का व्यक्ति पाकिस्तानी आकाओं के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार
पठानकोट का व्यक्ति पाकिस्तानी आकाओं के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार
चंडीगढ़/पठानकोट, 21 मई (भाषा) पंजाब के पठानकोट के एक व्यक्ति को पाकिस्तानी आकाओं के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चक धारीवाल गांव के निवासी बलजीत सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक पुल के पास स्थित एक दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाया था, जिसका कथित उद्देश्य सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रखना था। पुलिस ने यह भी बताया कि वह ‘लाइव फीड’ पाकिस्तान में मौजूद आकाओं को भेज रहा था।
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जनवरी में एनएच-44 पठानकोट-जम्मू राजमार्ग पर एक दुकान में इंटरनेट आधारित सीसीटीवी कैमरा लगाया था।
पुलिस का दावा है कि वह दुबई में एक अज्ञात व्यक्ति से भी दिशा-निर्देश प्राप्त कर रहा था और उसे 40,000 रुपये दिए गए थे।
पुलिस ने उसके पास से सीसीटीवी कैमरा बरामद कर लिया है।
भाषा
शुभम नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


