दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के निकट बस के टक्कर मारने से राहगीर की मौत
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के निकट बस के टक्कर मारने से राहगीर की मौत
नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली के नवादा मेट्रो स्टेशन के निकट कथित तौर पर एक क्लस्टर बस के टक्कर मारने के बाद अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस को मंगलवार रात 10 बजकर 37 मिनट पर इस घातक दुर्घटना की जानकारी मिली। क्लस्टर बस ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई।
डीसीपी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि दुर्घटना के बाद चालक ने बस रोक दी थी और राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए थे, जिन्होंने वाहन की खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया।
वर्धन ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 304ए (लापरवाही के कारण किसी की मौत होना) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अमित (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलि, ने कहा कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच जारी है। इस घटना में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा जोहेब रंजन
रंजन

Facebook


