दिल्ली के लोग तंग आ गए थे, परिवर्तन के लिए वोट दिया: प्रियंका गांधी

दिल्ली के लोग तंग आ गए थे, परिवर्तन के लिए वोट दिया: प्रियंका गांधी

दिल्ली के लोग तंग आ गए थे, परिवर्तन के लिए वोट दिया: प्रियंका गांधी
Modified Date: February 8, 2025 / 03:22 pm IST
Published Date: February 8, 2025 2:05 pm IST

वायनाड (केरल), आठ फरवरी (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत ओर अग्रसर होने के बाद शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने परिवर्तन के लिए मतदान किया क्योंकि वे जिस तरह से चीजें चल रही हैं उससे तंग आ गए थे।

वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले पार्टी की बैठकों के दौरान यह स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते हैं।

उनका कहना था, ‘‘चीजें जिस तरह से थीं उससे लोग तंग आ गए थे और वे बदलाव चाहते थे। मुझे लगता है कि उन्होंने बदलाव के लिए मतदान किया। जो लोग जीते हैं उन्हें मेरी बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हममें से बाकी लोगों के लिए इसका मतलब सिर्फ इतना है कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी, वहां रहना होगा, जमीन पर रहना होगा और लोगों के मुद्दों के प्रति उत्तरदायी होना होगा।’’

प्रियंका केरल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

भाषा हक

हक माधव

माधव


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।