प्रधानमंत्री ने तमिल नव वर्ष पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने तमिल नव वर्ष पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने तमिल नव वर्ष पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की
Modified Date: April 14, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: April 14, 2026 10:23 am IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उपत्रराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें तमिल नव वर्ष ‘पुथांडु’ के अवसर पर बधाई दी।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी यहां उपराष्ट्रपति के सरकारी आवास पहुंचे।

राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर लोगों को पुथांडु, बैसाखी, रोंगाली बिहू, महा बिशुबा पाना संक्रांति, पोइला बोइशाख और विशु के मौके पर बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ये जीवंत पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दिखाते हैं और हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाते हैं।’’

राधाकृष्णन ने कहा कि ये त्योहार नई शुरुआत, फसल की खुशी और लोगों, प्रकृति तथा परंपरा के बीच हमेशा बने रहने वाले संबंधों को दर्शाते हैं। उन्होंने प्रार्थना की, ‘‘ये अवसर सभी के जीवन में मेलजोल, खुशहाली और नई उम्मीद जगाएं।’’

भाषा वैभव अमित

अमित


लेखक के बारे में