Vedanta Power Plant Accident News: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 40 मजदूर झुलसे, इलाके में मचा हड़कंप
Vedanta Power Plant Accident News: सक्ती जिले में वेदांता प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 40 मजदूर झुलस गए हैं।
Vedanta Power Plant Accident News/Image Credit: IBC24.in
- वेदांता पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है।
- इस हादसे में 40 मजदूर झुलस गए हैं।
- सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
Vedanta Power Plant Accident News: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वेदांता पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 40 मजदूर झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। यह हादसा बॉयलर फटने से ये हादसा हुआ है। (Vedanta Power Plant Boiler Blast) घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अब तक मिली जानकरी के अनुसार, सक्ती जिले के सिंघीतराई में संचालित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुए हादसे में जो मजदुर घायल हुए हैं, उनमे से 30 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बेहद गंभीर रूप से घायल 08 मजदूरों को रायगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं अन्य मजदूरों का इलाज भी अस्पताल में जारी है। (Vedanta Power Plant Boiler Blast) वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा- बॉयलर फटने से 40 मजदूर झुलसे
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @CG_Police
— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
खबर को अपडेट किया जा रहा है…
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bihar New CM Name: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे शपथ
- Emergency SOS Setup: एक सेटिंग जो बचा सकती है आपकी जान! फोन में तुरंत ऐसे चालू करें Emergency SOS
- Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान, इस नेता का नाम सबसे आगे

Facebook


