Bihar New CM Name: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे शपथ
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, Samrat Chaudhary new CM of Bihar
- सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे
- बीजेपी विधायक दल का नेता चुने गए
- शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा
पटनाः Bihar New CM Name: सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा की। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। बता दें कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के साथ ही उनका सीएम पद से इस्तीफा देना तय था। नए सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था। अब आखिरकार वे बिहार के नए सीएम चुन लिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सभी विधायकों में सहमति बनाई गई और केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया। सम्राट चौधरी थोड़ी देर में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
कौन है सम्राट चौधरी?
16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई थी। इनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है, वही माता का नाम पार्वती देवी है। सम्राट चौधरी को एक बेटा और एक बेटी है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती एक समाजवादी नेता के रूप में होती है। शकुनी चौधरी कभी लालू प्रसाद यादव के खास हुआ करते थे। कालांतर में शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक दिशा को नया आयाम दिया और वह नीतीश कुमार के साथ हो गए। सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है. सम्राट चौधरी ने अपने पिता के सानिध्य में ही राजनीति की शुरुआत की थी। मजे की बात यह है कि जिस आरजेडी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी विरोध करते हैं, उन्हीं लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में सम्राट चौधरी ने राजनीति के क, ख, ग को सीखा था। उन्होंने आरजेडी से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट
- ‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश
- कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई
- चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा
- विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Facebook


