प्रधानमंत्री ने पंजाब में दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर शोक जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने पंजाब में दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर शोक जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने पंजाब में दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर शोक जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा की
Modified Date: June 6, 2026 / 08:22 pm IST
Published Date: June 6, 2026 8:22 pm IST

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पंजाब में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

शनिवार को फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर जंगा वाला मोड़ के पास यात्रियों से भरे एक वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में