प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुए हादसे पर दुख जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुए हादसे पर दुख जताया
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुए हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के नाम से जाने जाने वाले राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से कम से कम आठ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य बुरी तरह से झुलस गए।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”
मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायल को 50 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
भाषा पारुल माधव
माधव

Facebook


