PM Modi Congratulates Vijay Thalapathy : पीएम मोदी ने थलापति विजय को दी बधाई, तमिलनाडु में 60 साल बाद बदला इतिहास, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री?

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख Vijay के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच मिलकर जनता के हित में काम करने की बात कही।

PM Modi Congratulates Vijay Thalapathy : पीएम मोदी ने थलापति विजय को दी बधाई, तमिलनाडु में 60 साल बाद बदला इतिहास, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री?

PM Modi Congratulates Vijay Thalapathy / Image Credit : X

Modified Date: May 10, 2026 / 01:18 pm IST
Published Date: May 10, 2026 1:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर विजय को मुख्यमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं।
  • विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
  • TVK ने 108 सीटें जीतकर सहयोगी दलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार किया।

चेन्नई : PM Modi Congratulates Vijay Thalapathy  तमिलनाडु  की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय ने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए बधाई दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर थिरु सी. जोसेफ विजय को बहुत-बहुत बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के शानदार होने के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। केंद्र सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ साझेदारी में काम करना जारी रखेगी।

Thalapathy Vijay Cm Oath नौ मंत्रियों ने साथ में ली शपथ

दरअसल इस समारोह में मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, के.ए. सेंगोट्टैयन, के.जी. अरुणराज, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, टी.के. प्रभु और एस. कीर्तना शामिल हैं। आपको बता दें कि 2026 के इन विधानसभा चुनावों ने राज्य के 60 साल पुराने राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है।

118 सीटों का जादुई अकड़ा पार

टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रचा और दोनों प्रमुख द्रविड़ दलों (DMK और AIADMK) को एक साथ सत्ता से बाहर कर दिया। हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से थोड़ी पीछे थी, लेकिन कांग्रेस, वामपंथी दलों (CPI/CPM), VCK और IUML के समर्थन ने विजय के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया। हालाकिं 13 मई तक उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें :

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.