Trisha Krishnan at Vijay Oath Ceremony : जन्मदिन पर जीत का ‘रिटर्न गिफ्ट’! CM विजय के राजतिलक में छाई त्रिशा कृष्णन, शपथ समारोह में अभिनेत्री के रॉयल लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री Vijay के शपथ ग्रहण समारोह में Trisha Krishnan अपनी मां के साथ पहुंचीं। आइस-ब्लू कांजीवरम सिल्क साड़ी, गजरा और डायमंड-जड़ित आभूषणों में उनका रॉयल लुक सोशल मीडिया पर छा गया।

Trisha Krishnan at Vijay Oath Ceremony : जन्मदिन पर जीत का ‘रिटर्न गिफ्ट’! CM विजय के राजतिलक में छाई त्रिशा कृष्णन, शपथ समारोह में अभिनेत्री के रॉयल लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग

Trisha Krishnan at Vijay Oath Ceremony / Image Source ; x

Modified Date: May 10, 2026 / 12:42 pm IST
Published Date: May 10, 2026 12:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विजय के शपथ ग्रहण में आइस-ब्लू कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं त्रिशा कृष्णन।
  • गजरा, बिंदी और हीरे-रूबी के आभूषणों में अभिनेत्री का रॉयल लुक छाया।
  • 43वें जन्मदिन के कुछ दिन बाद विजय के ऐतिहासिक समारोह में दिखीं त्रिशा।

चेन्नई : Trisha Krishnan at Vijay Oath Ceremony  तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय ने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सोमवार को आए चुनावी नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता आखिरकार खत्म हो गई, क्योंकि विजय की पार्टी ने कई दौर की वार्ताओं और सहयोगियों के साथ गठबंधन के बाद 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में उनके शपथ ग्रहण के दौरान उनकी खास त्रिशा कृष्णन भी मौजूद थी।

‘आइस-ब्लू’ रंग की शादी पहनकर समारोह में पहुंची त्रिशा

आपकों बता दें की त्रिशा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ समारोह स्थल पर पहुंचीं, जहां उनके पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ हो रही है। Trisha Krishnan Blue Saree Look उन्होंने ‘आइस-ब्लू’ रंग की शानदार कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे धागों से बेहद महीन काम किया गया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए त्रिशा ने बालों में मोगरे के फूल का गजरा लगाया था और हीरे-रूबी से जड़े आभूषण पहने थे।

Trisha Krishnan 43rd Birthday त्रिशा के जन्मदिन के दिन आए थे रिजल्ट्स

दिलचस्प बात यह है कि 4 मई 2026 को चुनाव के दिन ही त्रिशा ने तिरुपति मंदिर में अपना 43वां जन्मदिन मनाया था और उसके बाद वे सीधे विजय के आवास पर उनसे मिलने पहुंची थीं। सोशल ल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा चल रही है। लोग फिल्म पुष्पा 2 का एक सीन वायरल कर रहे हैं, जिसमें हीरो अपनी प्रेमिका के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री बन जाता है। फैन्स कह रहे हैं कि विजय ने भी बिल्कुल वैसा ही किया है उन्होंने चुनाव जीतकर तृषा को उनके जन्मदिन पर सबसे अनमोल तोहफा दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.