मोदी ने पोरबंदर के माधवपुर मेले में भाग लेने वालों को शुभकामनाएं दीं

मोदी ने पोरबंदर के माधवपुर मेले में भाग लेने वालों को शुभकामनाएं दीं

मोदी ने पोरबंदर के माधवपुर मेले में भाग लेने वालों को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: March 29, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: March 29, 2026 12:22 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में आयोजित किए जा रहे माधवपुर मेले के लिए लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह जीवंत उत्सव देश की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

मोदी ने कहा कि यह गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है।

माधवपुर मेला गुजरात के पोरबंदर जिले के माधवपुर गांव में मनाया जाने वाला एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। यह मेला भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का उत्सव मनाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह इसी गांव में हुआ था।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूं।’’

इस मेले का अरुणाचल प्रदेश की मिश्मी जनजाति से एक गहरा संबंध है।

किंवदंती के अनुसार, यह जनजाति अपनी वंशावली महान राजा भीष्मक से जोड़ती है जो रुक्मिणी के पिता एवं भगवान कृष्ण के ससुर माने जाते हैं।

यह उत्सव रुक्मिणी की अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक भगवान कृष्ण के साथ की गई यात्रा की याद में मनाया जाता है, जिसे एक अमर घटना माना जाता है।

भाषा खारी अमित

अमित


लेखक के बारे में