प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी (A)

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी (A)

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी (A)
Modified Date: December 25, 2023 / 09:13 am IST
Published Date: December 25, 2023 9:13 am IST

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! मेरी कामना है कि त्योहारों का यह मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए।’

उन्होंने कहा, ‘आइए सद्भाव और करुणा की भावना का जश्न मनाएं जो क्रिसमस का प्रतीक है और एक ऐसी दुनिया की दिशा में काम करें जहां हर कोई खुश और स्वस्थ हो। हम प्रभु मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करते हैं।’

भाषा ब्रजेन्द्र सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में