BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

PM Modi Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, वीर सपूतों को किया नमन, 140 करोड़ देशवासियों को दिया संदेश

PM Modi Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, वीर सपूतों को किया नमन, 140 करोड़ देशवासियों को दिया संदेश

PM Modi Independence Day 2026

PM Modi Independence Day 2026

Dageshwar Dewangan
Published: 15 Aug 2026 | 7:16 amModified: 15 Aug 2026 | 10:10 am
HIGHLIGHTS
  1. स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
  2. वीर सेनानियों के साहस और संघर्ष को किया नमन
  3. मातृभूमि के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण को किया याद

नयी दिल्ली: PM Modi Independence Day 2026 देश आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। उत्‍तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक तिरंगा पूरे शान के साथ लहरा रहा है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) का मुख्य समारोह नई दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर आयोजित किया जा रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राष्ट्रीय ध्वज (National flag) फहराएंगे और लगातार 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

PM Modi Independence Day 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति अटूट समर्पण को याद किया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत के बल पर देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नयी ऊंचाइयां छू रहा है। मोदी ने उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जिनके साहस, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता के कारण औपनिवेशिक शासन का अंत हुआ।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक याद करते हैं जिनके साहस, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता के कारण औपनिवेशिक शासन का अंत हुआ।’’

उन्होंने कहा कि देशवासी ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और ऐसे में स्वतंत्रता सेनानियों के सपने सभी को प्रेरित करते रहेंगे। मोदी ने कहा, ‘‘140 करोड़ भारतीयों की ताकत के बल पर हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नयी ऊंचाइयां छू रहा है। आने वाले समय में यह यात्रा और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहे।’’ उन्होंने ‘‘सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं’’ देते हुए कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है।’’ देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 15 अगस्त 2026 को।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: PM Modi greets people on Independence Day

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm