प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्र दिवस पर समुद्री क्षेत्र के योगदान की सराहना की
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्र दिवस पर समुद्री क्षेत्र के योगदान की सराहना की
(फाइल फोटो)
नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय समुद्र दिवस के अवसर पर भारत की समुद्री विरासत पर प्रकाश डाला और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान की सराहना की।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि समुद्री क्षेत्र से जुड़े लोगों का समर्पण देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय समुद्र दिवस पर हम भारत की समुद्री विरासत और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के अमूल्य योगदान को याद करते हैं। उनका समर्पण हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और संपर्क को मजबूत बनाता है।’
उन्होंने कहा, ‘हम एक समृद्ध भविष्य के लिए अपने समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का उपयोग करना जारी रखेंगे।’
भाषा
शुभम संतोष
संतोष

Facebook


