PM Modi Mann Ki Baat Live : पीएम मोदी की ‘मन की बात’.. देशवासियों से कर रहे संवाद, सुनें क्या कह रहे प्रधानमंत्री
PM Modi Mann Ki Baat Live : पीएम मोदी की ‘मन की बात’.. देशवासियों से कर रहे संवाद, सुनें क्या कह रहे प्रधानमंत्री | PM Modi Live

PM Modi Mann Ki Baat Live | Source : IBC24
नई दिल्ली। PM Modi Mann Ki Baat Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस साल का पहला और इस रेडियो कार्यक्रम का 118वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है लेकिन गणतंत्र दिवस के कारण ये प्रसारण एक सप्ताह पहले ही किया जा रहा है।
read more : IITian Baba at Mahakumbh: इस बात से परेशान हुए IITian बाबा, सीएम योगी से कर दी ये मांग
पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने 'मन की बात' शुरू करते ही सबसे पहले कहा कि आज 2025 की पहली मन की बात हो रही है। आप लोगों ने एक बात नोटिस की होगी कि हर बार मन की बात महीने की आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले चौथे रविवार के बजाय तीसरे रविवार को ही मिल रहे हैं, क्योंकि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही गणतंत्र दिवस है, मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इस बार का 'गणतंत्र दिवस' बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "'गणतंत्र दिवस' से एक दिन पहले 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। ये दिन इसलिए अहम है, क्योंकि इस दिन 'भारतीय निर्वाचन आयोग' की स्थापना हुई थी। हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में हमारे चुनाव आयोग को, लोकतंत्र में लोगों की भा गीदारी को, बहुत बड़ा स्थान दिया है।"
पीएम मोदी ने चुनाव आयोग का किया धन्यवाद
मन की बात के 118वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं चुनाव आयोग को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिसने समय-समय पर हमारी मतदान प्रक्रिया को आधुनिक बनाया है और इसे मजबूत बनाया है। आयोग ने प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग लोगों की शक्ति को मजबूत करने के लिए किया है। मैं निष्पक्ष चुनावों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए चुनाव आयोग को बधाई देता हूं। मैं देशवासियों से बड़ी संख्या में मतदान करने और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने और इस प्रक्रिया को मजबूत करने का आग्रह करता हूं।"
पीएम मोदी ने किया महाकुंभ का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। चिरस्मरणीय जन सैलाब, अकल्पनीय दृश्य और समता- समरसता का असाधारण संगम... इस बार कुंभ में कई दिव्य योग भी बन रहे हैं। कुंभ का ये उत्सव विविधता में एकता का उत्सव मनाता है...कुंभ का आयोजन हमें ये भी बताता है कि कैसे हमारी परम्पराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं। उत्तर से दक्षिण तक मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे ही हैं। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही दक्षिण भू- भाग में गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं..."
अंतरिक्ष में बढ़ती भारत की ताकत
पीएम मोदी ने कहा कि 2025 की शुरुआत में ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज मुझे ये बताते हुए गर्व है कि एक भारतीय स्पेसटेक स्टार्टअप बेंगलुरू के पिक्सेल ने भारत का पहला निजी सैटेलाइट कांस्टेलेशन-फायर-फ्लाई, सफलतापूर्वक लॉन्च किया है...ये सफलता हमारे निजी स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत और इनोवेशन का प्रतीक है। मैं इस उपलब्धि के लिए पिक्सेल की टीम, ISRO, और IN- SPACE को पूरे देश की ओर से बधाई देता हूं..."
https://www.youtube.com/watch?v=tlohj2sR2S4
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के कारण यह एक सप्ताह पहले, तीसरे रविवार को प्रसारित किया गया।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi's 'Mann Ki Baat'.. he is talking to the countrymen, listen to what the Prime Minister is saying

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm