Vande Bharat: हाईवे पर ‘शौर्य’ का पराक्रम! पीएम मोदी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, असम में दिखा शक्ति और प्रगति का संगम

हाईवे पर 'शौर्य' का पराक्रम! पीएम मोदी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, PM Modi's plane makes emergency landing

Vande Bharat: हाईवे पर ‘शौर्य’ का पराक्रम! पीएम मोदी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, असम में दिखा शक्ति और प्रगति का संगम
Modified Date: February 15, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: February 15, 2026 12:04 am IST

गुवाहाटीः Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरा रणनीतिक और राजनीतिक दोनों ही लिहाज से बेहद अहम रहा। मोरन बाइपास पर बनी पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर PM का विमान उतारा गया। इसी के साथ 3 हजार 30 करोड़ की लागत से बने भास्कर वर्मा सेतु और IIM गुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का उद्घाटन भी किया गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पीएम मोदी का C-130 विमान मोरन बाइपास पर बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा, ये एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किलोमीटर हिस्से पर तैयार की गई है। चीन बॉर्डर से लगभग 300 किलोमीटर दूर यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटीकी सुविधा का निर्माण भविष्य की जरूरतों को देखते हुए किया गया है। इस सुविधा को इंडियन एयर फोर्स के साथ मिलकर खास तौर पर डिजाइन और बनाया गया है। ये इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए एक जरूरी एसेट साबित होगी। इससे नॉर्थईस्ट में प्राकृतिक आपदाओं या स्ट्रेटेजिक जरूरतों के दौरान बचाव और राहत ऑपरेशन को तेजी से शुरू किया जा सकेगा।

Vande Bharat: पीएम की मौजूदगी में 16 लड़ाकू विमानों ने हाईवे से टेकऑफ और लैंडिंग कर डुअल-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत दिखाई। इस दौरान Rafale और Sukhoi Su-30MKI जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स ने आसमान में दम दिखाया। करीब 30 मिनट तक चला यह एरियल शोरक्षा तैयारी का बड़ा संदेश माना जा रहा है। गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का भी उद्घाटन किया गया। करीब 3030 करोड़ की लागत से बना यह पुल उत्तर और दक्षिण गुवाहाटी को जोड़ेगा और ट्रैफिक जाम से राहत देगा। अभी तक गुवाहाटी से नॉर्थ गुवाहाटी जाने में काफी समय लगता था, लेकिन इस पुल के शुरू होने से यह दूरी अब सिर्फ 7 मिनट में तय हो जाएगी। ये पूर्वोत्तर भारत का पहला ‘एक्स्ट्राडोज्ड’ पुल है. खास बात यह है कि भूकंप के खतरे को देखते हुए इसमें ‘फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग्स’ और ‘ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम’ लगाया गया है, जो रीयल-टाइम में पुल की मजबूती पर नजर रखेगा।

प्रधानमंत्री ने IIM गुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का भी उद्घाटन किया..नॉर्थईस्ट में इस तरह का यह दूसरा संस्थान है..जो क्षेत्र में मैनेजमेंट शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। ये पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी का तीसरा असम दौरा है। असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, मंच से PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि असम को पाई-पाई के लिए तरसाती थी। कांग्रेस आपका भला नहीं कर सकती। तो एक तरफ हाईवे पर फाइटर जेट्स की गर्जना दूसरी तरफ विकास परियोजनाओं की सौगात असम में आज का दिन शक्ति और प्रगति..दोनों का प्रतीक बन गया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।