प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

  •  
  • Publish Date - February 28, 2021 / 07:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इस सम्मेलन का आयोजन बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसका आयोजन दो से चार मार्च के बीच डिजिटल माध्यम से होगा।

इस सम्मेलन में कई देशों के प्रख्यात वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।

बयान में कहा गया कि तीन दिवसीय इस शिखर सम्मेलन के लिए डेनमार्क सहयोगी देश है।

भाषा यश अविनाश

अविनाश