प्रधानमंत्री अपने सांसदों से कहें कि संसद में बेहतर ‘होमवर्क’ करके आएं : कांग्रेस

प्रधानमंत्री अपने सांसदों से कहें कि संसद में बेहतर ‘होमवर्क’ करके आएं : कांग्रेस

प्रधानमंत्री अपने सांसदों से कहें कि संसद में बेहतर ‘होमवर्क’ करके आएं : कांग्रेस
Modified Date: March 30, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: March 30, 2026 6:51 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सांसदों से कहना चाहिए कि वो संसद में मुद्दे उठाने से पहले बेहतर ‘होमवर्क’ कों।

रमेश की यह प्रतिक्रिया भाजपा सांसद के. लक्ष्मण द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देकर तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाने के बाद आई है।

रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की एक बयान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज राज्यसभा में पिछड़ेपन के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने के मुद्दे पर अपने पक्ष के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया गया। यहां यह देखा जा सकता है कि इस विषय पर स्वयं प्रधानमंत्री ने 9 फरवरी 2022 को क्या कहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को अपने सांसदों से कहना चाहिए कि वे अपना होमवर्क बेहतर करें।’’

प्रधानमंत्री मोदी इस वीडियो में यह कहते सुने जा सकते हैं कि गुजरात में भी मुस्लिम समुदाय में 70 ऐसी जातियां हैं जो ओबीसी की श्रेणी में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे गुजरात में, जब मैं वहां था, उन्हें ओबीसी श्रेणी के तहत लाभ मिला, लेकिन मैंने कभी यह मीडिया में नहीं देखा।’’

भाषा हक हक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में