Sex Racket Muzaffarpur: जिले के इस फेमस ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहकों से डील के बाद लड़कियों को सिर्फ इतने रुपए देता था मैनेजर, पड़ी पुलिस की रेड को हुए चौंकाने वाले ये भी खुलासे

जिले के इस फेमस ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहकों से डील के बाद लड़कियों को सिर्फ इतने रुपए देता था मैनेजर, Police Busted Sex Racket Muzaffarpur

Sex Racket Muzaffarpur: जिले के इस फेमस ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहकों से डील के बाद लड़कियों को सिर्फ इतने रुपए देता था मैनेजर, पड़ी पुलिस की रेड को हुए चौंकाने वाले ये भी खुलासे

Sex Racket Muzaffarpur. Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 17, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: April 17, 2026 10:06 pm IST

मुजफ्फरपुर। Sex Racket Muzaffarpur: जिले में देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। गरहां ओपी क्षेत्र के पटियासा स्थित फोरलेन किनारे एक ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापेमारी कर पुलिस ने दो युवतियों को मुक्त कराया, जबकि ढाबे के मैनेजर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बुधवार को बताया कि अहियापुर थाना और गरहां ओपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहनी ढाबा पर छापा मारा। यहां से ढाबा मैनेजर मिथिलेश कुमार और पटियासा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में ढाबा मालिक उमेश राय को भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार ढाबे में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था और उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जाता था। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवतियों को बार-बार बुलाया जाता था। एक ग्राहक से 500 से 600 रुपये तक वसूले जाते थे, जिसमें से करीब 50 प्रतिशत रकम मैनेजर अपने पास रखता था।

Sex Racket Muzaffarpur: छापेमारी के दौरान काउंटर से आपत्तिजनक सामग्री और देह व्यापार से जुड़े लेन-देन की डायरी बरामद की गई है। मुक्त कराई गई एक युवती ने पुलिस को बताया कि मैनेजर मिथिलेश ही लड़कियों से संपर्क कर सौदे तय करता था और आने से मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। गिरफ्तार अमित कुमार ने भी पूछताछ में इस बात की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पटियासा से लेकर अहियापुर थाना क्षेत्र के दरभंगा फोरलेन पर सदातपुर मोड़ से बखरी तक कई स्थानों पर इसी तरह के अवैध धंधे संचालित हो रहे हैं। कुछ आवासीय होटलों में भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली है, जहां जोड़े बनकर आने वालों को घंटे के हिसाब से कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और अन्य संभावित ठिकानों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।