कासरगोड में दिव्यांग लड़की के यौन उत्पीड़न में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए

कासरगोड में दिव्यांग लड़की के यौन उत्पीड़न में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए

कासरगोड में दिव्यांग लड़की के यौन उत्पीड़न में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए
Modified Date: July 3, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: July 3, 2026 3:16 pm IST

कासरगोड (केरल), तीन जुलाई (भाषा) केरल के कासरगोड जिले में पिछले साल पांच लोगों द्वारा एक दिव्यांग नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेकल पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी के माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हाल में प्रारंभिक जांच शुरू की गई थी।

पुलिस के अनुसार पिछले एक वर्ष के दौरान पीड़िता का पांच लोगों ने अलग-अलग मौकों पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने इस बारे में अपने माता-पिता को पिछले महीने ही बताया था।

पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी पुलिस से मिलने के बाद कासरगोड बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू की और पीड़िता से बातचीत की और इस दौरान पीड़िता ने उनके सामने पूरी घटना का खुलासा किया।

अधिकारियों ने बताया कि बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट और पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर यहां बेकल पुलिस थाने में पांच लोगों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामले दर्ज किये गये।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में