झारखंड के पलामू में गिरफ्तार माओवादी को रिहा करने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

झारखंड के पलामू में गिरफ्तार माओवादी को रिहा करने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

झारखंड के पलामू में गिरफ्तार माओवादी को रिहा करने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
Modified Date: September 27, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: September 27, 2026 9:54 pm IST

मेदिनीनगर, 27 सितंबर (भाषा) झारखंड के पलामू ज़िले में एक गिरफ़्तार माओवादी को पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में रविवार को उपनिरीक्षक रैंक के एक पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

बिहार के मोतिहारी ज़िले में पुलिस को वांछित भाकपा (माओवादी) से जुड़े नक्सली को चार दिन पहले हुसैनबाद थाना इलाके से गिरफ़्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक वीरेंद्र मेहता ने कथित तौर पर पैसे लेकर उसे छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि हुसैनबाद के उपमंडल पुलिस अधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने जांच के दौरान पाया कि उपनिरीक्षक के ख़िलाफ़ लगा आरोप सही है।

चौधरी ने बताया कि जांच के आधार पर मेहता के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादी को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में