Political News : एक्ट्रेस और पार्टी के सीनियर नेताओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी पड़ी भारी, विधायक पर भाजपा ने ले लिया ये एक्शन, जानें पूरा मामला
एक्ट्रेस और पार्टी के सीनियर नेताओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी पड़ी भारी, Political News: Such comments against the actress and senior party leaders proved costly

Political News | Source : File Photo
- भाजपा ने बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया।
- यतनाल ने वंशवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर भाजपा से निष्कासन की बात कही।
- यतनाल ने रान्या राव पर गोल्ड स्मगलिंग के मामले में अभद्र टिप्पणी की थी।
बेंगलुरु : Political News भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बागी विधायक और येदियुरप्पा के कटु आलोचक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को दो कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र के कटु आलोचक यतनाल पार्टी पर ‘वंशवाद की राजनीति’ के आरोप लगाते रहे हैं। विजयेंद्र भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख हैं।
Political News यतनाल ने भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति (सीडीसी) के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें वंशवाद की राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने के कारण निष्कासित किया गया है। विजयपुरा से विधायक यतनाल पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और विजयेंद्र के खिलाफ ‘वंशवादी राजनीति’ और ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर काफी मुखर रहे हैं। विजयेंद्र ने यतनाल के निष्कासन को ‘दुर्भाग्यपूर्ण ’ करार दिया।
रान्या राव पर की थी टिप्पणी
बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने हाल ही में गोल्ड स्मगलिंग के मामले में फंसी रान्या राव पर अभद्र टिप्पणी की थी। बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा था उन्हें अपने शरीर के निजी अंगों में सोने को छिपाया था। इसके लिए उन्होंने एक बेहद अभद्र शब्द का इस्तेमताल किया था। पाटिल कर्नाटक में बीजेपी के पुराने नेताओं में शामिल हैं। वह पहली बार बीजापुर से 1994 में चुने गए थे। वह दो बार सांसद ीाी रह चुके हैं। इसके अलावा वह एक बार विधान परिषद् के सदस्य भी रह चुके हैं। 2010 में पाटिल जेडीएस में चले गए थे, लेकिन उनका यह दांव काम नहीं आया था और फिर वह बीजेपी में लौट आए थे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा ने बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को वंशवाद की राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने के कारण निष्कासित किया।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Political News: Such comments against the actress and senior party leaders proved costly

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm