आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के सदस्य इस्माइल वानी को मारी गोली, हालत गंभीर
आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के सदस्य इस्माइल वानी को मारी गोली, हालत गंभीर
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले के बिजबेहरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के सदस्य मोहम्मद इस्माइल को गुरुवार शाम गोली मार दी है। इस घटना से इस्माइल वानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने के चलते उन्हे श्रीनगर रेफर किया गया है। इस घटना की पुष्टि जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने की है। बता दें 60 वर्षीय इस्माइल वानी नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के सदस्य हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, साथ ही इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Jammu and Kashmir: Political worker Mohd Ismail Wani has been shot at by terrorists. He has been admitted to a hospital in Srinagar. More details awaited. pic.twitter.com/UjxUdyVRzB
— ANI (@ANI) March 14, 2019
गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए अटैक के बाद से भारत-पाक सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान और भी बौखलाया हुआ है, जिसके चलते पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। बीते दिनों भारतीय सेना ने खुलासा करते हुए बताया था कि 21 दिन में 18 अंतंकियों को ढेर किया गया है। आतंकियों की बौखलाहट इतनी है कि वे अब नेताओं को अपना निशाना बना रहे हैं।
My @JKNC_ colleague Mohd Ismail Wani, block President Bijbehara block in South Kashmir of has been shot & injured. He has been referred to Srinagar. Praying for his recovery.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 14, 2019

Facebook


