कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, लोग बाल-बाल बचे

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, लोग बाल-बाल बचे

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में पुरानी इमारत का हिस्सा गिरा, लोग बाल-बाल बचे
Modified Date: March 3, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: March 3, 2026 1:27 pm IST

कोलकाता, तीन मार्च (भाषा) मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में मंगलवार सुबह एक पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिर गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। उस समय लोग घर के बाहर थे जिससे वे बाल-बाल बच गए।

निवासियों ने बताया कि सौ साल से अधिक पुरानी यह इमारत जर्जर हो चुकी थी और 27 फरवरी को आए भूकंप के झटके भी इसके गिरने के पीछे के कारणों में शामिल हो सकते हैं।

घटना के बाद पार्क स्ट्रीट थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में