प्रद्युम्न मर्डर, आरोपी छात्र ने मंगवाई किताबें

प्रद्युम्न मर्डर, आरोपी छात्र ने मंगवाई किताबें

प्रद्युम्न मर्डर, आरोपी छात्र ने मंगवाई किताबें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 14, 2017 1:03 pm IST

आज बाल दिवस के अवसर पर  प्रद्युम्न मर्डर केस के आरोपी छात्र से फरीदाबाद बाल सुधार गृह में उसके परिजन मिलने पहुंचे। परिजनों ने छात्र से लगभग 10-15 मिनट तक मुलाकात की और इस मुलाकात में जो खास बात हुई वो ये थी की आरोपी छात्र ने परिवार से अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा अौर साथ ही कुछ किताबें भी मंगवाई है। ज्ञात हो कि  प्रद्युम्न मर्डर केस के आरोपी छात्र को 14 दिनों के लिए फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेजा गया है. 22 नवंबर को कोर्ट के आगे उसकी दोबारा पेशी की जाएगी। आज छात्र से मिलने उसके मां-बाप दोबारा बाल सुधार गृह में मिलने पहुंचे। उनके साथ छात्र की बुआ और चाचा भी थे।  वे छात्र के लिए कुछ जोड़ी कपड़े लेकर आए थे। बाल सुधार गृह के अधीक्षक के मुताबिक छात्र ने परिवारजनों से आगे पढ़ने की इच्छा जताई और कुछ किताबें मांगी है.बच्चा बाल सुधार गृह में बाकी बच्चों के साथ मिलजुल कर रह रहा है. अधीक्षक के अनुसार आज बाल दिवस के मौके पर जेल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें छात्र ने भी भाग लिया। वहीं कल छात्र ने जेल में गेम्स में भी भाग लिया था. कल भी छात्र से मिलने के लिए सी डब्लू सी  के लोग और उसके मां-बाप पहुंचे थे. सीबीआई की  पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा था कि  हत्या से पहले वह इसके नतीजों के बारे में सोच रहा था, उसके जहन में यह खयाल भी आया था, अगर उसके छोटे भाई के साथ ऐसा कुछ हो तो? जांच में शामिल सूत्रों की मानें तो पूरे देश को हिलाकर रख देने वाली इस वारदात को अन्जाम देने से पहले उसके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे, लेकिन उसने प्रद्युम्न की हत्या कर ही दी. 


लेखक के बारे में