Tamil Nadu Gas Leak News: फैक्ट्री में मचा कोहराम, देखते ही देखते थम गई 7 महिलाओं की सांसें, घटना को लेकर भावुक हुए पीएम मोदी

Tamil Nadu Gas Leak News: फैक्ट्री में मचा कोहराम, देखते ही देखते थम गई 7 महिलाओं की सांसें, घटना को लेकर भावुक हुए पीएम मोदी

Tamil Nadu Gas Leak News: फैक्ट्री में मचा कोहराम, देखते ही देखते थम गई 7 महिलाओं की सांसें, घटना को लेकर भावुक हुए पीएम मोदी

Tamil Nadu Gas Leak News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 22, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: June 22, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • गैस लीक होने से बड़ा हादसा
  • 7 महिलाओं की मौत, 65 घायल
  • पीएम मोदी ने जताया दुख

तिरुवल्लूर: Tamil Nadu Gas Leak News तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है, एक कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से कारखाने में काम कर रहीं 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 65 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें हैं, जिनमें से कई महिलाओं की हालत नाजुक है। हादसे के बाद कारखाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Tamil Nadu Gas Leak News मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना तिरुवल्लूर (Tamil Nadu Gas Leak) जिले के पेरियापलायम के पास स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई। हादसा उस वक्त हुई जब महिलाएं काम कर रही थी। सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 महिलाओं की मौत हो गई है और 65 से ज्यादा घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया है, राहत बचाव कार्य जारी है।

ANI के मुताबिक, चेन्नई से NDRF के 30 जवानों की रेस्क्यू टीम (Tamil Nadu Gas Leak) पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस का पता लगाने वाले डिवाइस और खास CBRN रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ मौके पर पहुँची ताकि इमरजेंसी ऑपरेशन चलाया जा सके। घटनास्थल पर बचाव और स्थिति को संभालने का काम जारी है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में सुनकर बहुत दु:ख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।