Virat Kohli Return to Test Cricket: ‘टेस्ट क्रिकेट में फिर वापसी करने वाले है विराट?.. खुद किंग कोहली ने दिया ये जवाब, रह चुके है भारत एक सबसे सफल कप्तान

Virat Kohli Return to Test Cricket: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की अटकलों को खारिज किया, कहा अब पूरी तरह आगे बढ़ चुके।

Virat Kohli Return to Test Cricket: ‘टेस्ट क्रिकेट में फिर वापसी करने वाले है विराट?.. खुद किंग कोहली ने दिया ये जवाब, रह चुके है भारत एक सबसे सफल कप्तान

Virat Kohli Return to Test Cricket || Image- espn cricket file

Modified Date: June 22, 2026 / 10:39 am IST
Published Date: June 22, 2026 10:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • • विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी से किया इनकार।
  • • मई 2025 में लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास।
  • • भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल हैं कोहली।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वापसी का कोई इरादा नहीं है। (Virat Kohli Return to Test Cricket) दिल्ली में अपने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ‘One8’ के लॉन्च कार्यक्रम में विराट कोहली ने यह बात कही।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कार्यक्रम के दौरान मशहूर होस्ट और कॉमेडियन डेनिश सैत ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा कि उनके ब्रांड के एक जूते की कीमत 9,230 रुपये है, जो टेस्ट क्रिकेट में उनके कुल रनों के बराबर है। क्या वह और रन बनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? इस पर विराट ने हंसते हुए जवाब दिया, “मैं कम बिक्री से ही खुश हूं, मैं टेस्ट क्रिकेट से पूरी तरह आगे बढ़ चुका हूं।”

पिछले साल लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके 14 साल लंबे टेस्ट करियर में उन्होंने दुनिया भर में कई यादगार पारियां खेलीं और भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं। (Virat Kohli Return to Test Cricket) कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन रहा।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान

विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 68 टेस्ट मैचों में 40 जीत दर्ज कीं। उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। साल 2016 से 2019 के बीच कोहली अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में रहे। इस दौरान उन्होंने 43 टेस्ट मैचों में 4,208 रन बनाए और सात दोहरे शतक जड़े, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

दिल्ली से जुड़ी हैं खास यादें

कार्यक्रम के दौरान विराट ने दिल्ली से अपने भावनात्मक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका जन्म दिल्ली में हुआ, यहीं से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ और यह शहर हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। (Virat Kohli Return to Test Cricket) कोहली ने कहा, “दिल्ली वह जगह है जहां से मेरी कहानी शुरू हुई। इतने सालों बाद अपने ब्रांड One8 को यहां लॉन्च करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह सब मेरे प्रशंसकों के प्यार और समर्थन की वजह से संभव हो पाया है।”

इन्हें भी पढ़ें:

‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी

कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता

सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की

छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown