राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रख्यात लोक गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रख्यात लोक गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रख्यात लोक गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया
Modified Date: July 5, 2026 / 12:05 pm IST
Published Date: July 5, 2026 12:05 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रख्यात लोक गायिका तीजन बाई के निधन पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध पंडवानी परंपरा को देश और दुनिया में नयी पहचान दिलाई।

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कथागायन शैली पंडवानी को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाली महान लोक कलाकार तीजन बाई का रविवार को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में पर लिखा, ‘‘ प्रख्यात पंडवानी कलाकार तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।’’

उन्होंने कहा कि अपनी ओजस्वी आवाज़, प्रभावशाली मंच उपस्थिति और अनूठी प्रस्तुति शैली के माध्यम से तीजन बाई ने महाभारत की कथाओं को मंच पर सजीव कर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी असाधारण प्रतिभा, समर्पण और वर्षों के कठोर अभ्यास के बल पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध पंडवानी परंपरा को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विशिष्ट पहचान दिलाई।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मैं उनके परिजनों तथा असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’’

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में