Baby Do Die Do Collection Day 2: हुमा कुरैशी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! शनिवार की कमाई ने सबको कर दिया हैरान!
Baby Do Die Do Collection Day 2: हुमा कुरैशी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'Baby Do Die Do' 3 जुलाई को रिलीज हुई। यह फिल्म सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की 'Alpha' के साथ एंट्री की थी। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होकर दर्शकों के बीच मुकाबले और चर्चा का विषय बन गया है।
(Baby Do Die Do Collection Day 2/ Image Credit: iamhumaq Instagram)
- ‘Baby Do Die Do’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- फिल्म ने पहले दिन ₹0.48 करोड़ और दूसरे दिन ₹0.65 करोड़ कमाए।
- दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन ₹1 करोड़ से ज्यादा हो गया है।
नई दिल्ली: Die Do Collection Day 2: हुमा कुरैशी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Baby Do Die Do’ ने 3 जुलाई को सिनेमाघरों में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘Alpha’ के साथ रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला शुरू किया। दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होने से दर्शकों में काफी चर्चा बनी हुई है और तुलना भी की जा रही है।
दो दिनों में ‘बेबी डू डाई डू’ की कमाई (Baby Do Die Do Collection 2 Days)
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 0.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने 0.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
ऑक्यूपेंसी और वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Occupancy and Worldwide Collection)
फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,414 शोज के साथ करीब 1.13 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13% रही। जबकि दूसरे दिन यह बढ़कर 21% तक पहुंच गई जो दर्शकों की बढ़ती रुचि को दिखाता है।
‘ऐल्फा’ से मुकाबला और फिल्म की टीम (Film Team)
वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘Alpha‘ ने दो दिनों में लगभग 20 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की है। इसके बावजूद ‘Baby Do Die Do’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की कोशिश कर रही है। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है और इसमें हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Teejan Bai Passes Away: नहीं रहीं पंडवानी की स्वर-साधिका! पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से देशभर में शोक की लहर
- Sagar King Cobra Viral Video: पूरी रात दरवाजे पर बैठा रहा ‘मौत का पहरेदार’… नजर पड़ते ही घरवालों के उड़ गए होश, स्नेक कैचर ने ऐसे बचाई जान, आप भी देखें वीडियो
- IMD Issues Red Alert: 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित देश के 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Facebook


