Gwalior Minor Rape Case: भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

Gwalior Minor Rape Case: ग्वालियर में छात्रा की सहेली के भाई ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

Gwalior Minor Rape Case: भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

Gwalior Minor Rape Case/Photo Creadit: IBC24 File

Modified Date: July 5, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: July 5, 2026 12:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग की शिकायत पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज
  • आरोपी पर पीड़िता को धमकाने और जबरन ले जाने का आरोप, पुलिस जांच जारी
  • आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित की है

Gwalior Minor Rape Case: ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। छात्रा की सहेली के भाई ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पीड़िता भाई बोलकर बुलाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता (Gwalior Minor Rape Case) अपनी वृद्ध दादी के साथ माधौगंज थाना क्षेत्र में रहती है। उसके माता-पिता रोजगार के लिए जयपुर में रहते हैं। आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा, जो पीड़िता की सहेली का भाई है उसे छात्रा भाई बोलती थी। इसी नाते लोकेन्द्र का उनके घर आना-जाना था। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि आरोपी को जब पता चला कि वह घर में सिर्फ दादी के साथ अकेली रहती है तो उसने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी दादी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। पहली घटना 2 जून को हुई आरोपी जबरन घर में घुस आया और धमकी देकर उसके साथ गलत हरकत की।

किराए के कमरे में बंधक बनाकर किया रेप

Gwalior Minor Rape Case इसके बाद आरोपी लगातार धमकाता रहा। 28 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी ने दोबारा फोन कर पीड़िता को घर से बाहर बुलाया। बाहर न आने पर घर में घुसने की धमकी दी। डर के कारण जब नाबालिग बाहर आई तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर काल्पी ब्रिज कॉलोनी ले गया। वहां एक किराए के कमरे में उसे बंधक बनाकर दोबारा गलत काम किया। लगातार मिल रही धमकियों और शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और माधौगंज थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज

Gwalior Minor Rape Case वही पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी की तलाश शुरू

ASP ग्वालियर जयराज कुबेर कि माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। छात्रा की सहेली के भाई ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पीड़िता भाई बोलकर बुलाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.