राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार से बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार से बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार से बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगी
Modified Date: March 5, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: March 5, 2026 7:53 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि शुक्रवार को वह दार्जिलिंग में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही वह लोक भवन, दार्जिलिंग में ‘रूट एंड रिदम्स’ नामक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आईआईटी-खड़गपुर) में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण पर प्लैटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगी।

सात मार्च को वह दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल काउंसिल द्वारा आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में