पिछली सरकारों ने 20 जून के महत्व और डॉ. मुखर्जी की भूमिका को कमतर करने की कोशिश की: शुभेंदु
पिछली सरकारों ने 20 जून के महत्व और डॉ. मुखर्जी की भूमिका को कमतर करने की कोशिश की: शुभेंदु
तारकेश्वर, 20 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने 20 जून के महत्व को दबाने और राज्य के गठन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक भूमिका को मिटाने की कोशिश की थी।
शुभेंदु अधिकारी ने राज्य-स्तरीय समारोह में कहा कि 20 जून बंगाल के इतिहास में एक अहम मोड़ था, जब पश्चिमी बंगाल के विधि निर्माताओं ने भारत के साथ बने रहने के पक्ष में वोट दिया, जिससे राज्य के गठन का रास्ता साफ हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों से 20 जून के महत्व को दबाने और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक भूमिका को मिटाने की लगातार कोशिशें की गई हैं। हमारी सरकार बंगाल के इतिहास के इस अध्याय को उसका सही स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
वह हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गठन से जुड़ी घटनाओं की याद में और बंटवारे के समय इस इलाके को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए लड़ने वालों के सम्मान में पूरे राज्य में ‘पश्चिमबंग दिवस’ मनाया जा रहा है।
मोदी अपराह्न में तारकेश्वर पहुंचे और सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच जश्न में शामिल हुए।
मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं एवं मंत्रियों ने किया।
भाषा सुरेश दिलीप
दिलीप

Facebook


